परवेज़ अख्तर/सिवानजिले के एमएच नगर थाना के हाता धनौती निवासी विमी महतों ने अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुये जान मारने की धमकी दी गयी है. पीड़िता जानकी देवी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. अपने आवेदन में कहा है कि मेरी शादी हाता धनौती निवासी विमी महतो के साथ हुई है. मेरा एक डेढ़ साल का बेटा है. मेरे पति का आर्केष्ट्रा के नर्तकी के साथ नाजायज संबंध है. जिसका विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट करते है. यहां तक मेरा सभी जेवर लेकर उस नर्तकी को दे दिये है. खेवा खर्चा मांगने पर नहीं देते है. कहते है कि तुमकों नहीं रखेगें. इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.




Recent Comments