
बिदूपुर-सड़क की दुर्दशा पर बिफरे ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बिदूपुर(वैशाली)बिदूपुर प्रखंड के दाऊदनगर चकगढो में जर्जर सड़क पर जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने गुरूवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन व सरकार के विरोध में जम नारेबाजी भी की। ग्रामीणों का गुस्सा तब फूट पड़ा जब बारिश होने दौरान गड्ढे में पानी जलजमाव को लेकर आने-जाने वाले स्कूली बच्चों गिर कर जख्मी हो जाते है। वही तेज रफ्तार में वाहने गुजरती है तो किचन की छिटे से वही राहगीरों को सामना करना पड़ता हैं साथ जर्जर सड़क में बने गड्ढे में बाइक गिर जाते है। इससे नाराज ग्रमीणों ने सड़क को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि विगत आठ वर्षो से दाऊदनगर चौक से घाट जाने वाली सड़क जर्जर है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई बार प्रशासन का ध्यान इस जर्जर सड़क पर दिलाया गया। बावजूद इसके मरम्मत का काम नहीं कराया गया। सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुकी है। त्रस्त ग्रमीणों ने नीतीश कुमार पर जमकर भंडास निकाला। वही राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मेघनाथ पासवान ने बताया कि राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से जो नेता चुनाव जीत कर जाते है वे दुवारा जनता की दुःख-सुख का हाल नही लेने आते है। जिससे सड़क और खतनाक हो गया है। ग्रामीण रविंद्र भगत,रामनाथ भगत,सतेंदर भगत,कमलेश्वर भगत का कहना हैं कि यदि सड़क की मरम्मति कार्य नही की जाएगी तो जल्द ही निर्णायक आंदोलन शुरू किया जाएगा।




Recent Comments