बेतिया – गौनाहा:– *सदन में गरमाया अवैध तरीके से सडक निर्माण करने का मुद्दा*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* रामनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक ने विधानसभा के शून्यकाल काल में क्षेत्र में हो रहे सड़क के निर्माण में गड़बड़ी का मामला सदन के समक्ष उठाया है । जिसमें उन्होंने गौनाहा प्रखंड अंतर्गत बन रही सड़क जो सेमरा श्रीरामपुर से बैरटवा तक, खैरटीया से ठोरी जंगल के मुख्य सड़क तक, लालकोठी से राजपुर तक, खैरटीया से पड़रौन तक, महायोगीन से कैरी तक बनाया जा रहा है । दोनों सड़कों के निर्माण में संवेदक के द्वारा लोकल पत्थर और बालों का उपयोग किया जा रहा है । विधायक के सवाल ने पूरे क्षेत्र में जहां सड़क निर्माण में गड़बड़ीयों की पोल खोलकर रख दी है ।
रामनगर विधानसभा विधायक भागीरथी देवी ने बताया कि गौनाहा में सात निश्चय योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, शौचालय आदि योजनाओं में लोकल पत्थर का इस्तेमाल किया जा रहा है । सरकार के रोकथाम के बावजूद भी संवेदक किसकी मिलीभगत से अवैध खनन कर अवैध उत्खनन कर रहे हैं ।




Recent Comments