पति ने पत्नी का गला दबा के कर दी हत्या

परसा-थाना क्षेत्र चांदपुरा गाँव में आपसी विवाद को लेकर पति ने अपने परिजनों के सहयोग से पत्नी की पिटाई करने के उपरांत गाला दबाकर हत्या कर दिया।हत्या के बाद सभी परिजन शव को घर में छोड़ फरार हो गया।मृतक महिला थाना क्षेत्र के चांदपुरा गाँव निवासी शौकत अली की पत्नी हशिना बेगम बताई जाती है।घटना के उपरांत मृतिका के सात बर्षीय पुत्री हिना खातुन तथा पांच बर्षीय पुत्र तौहीद अली का रो रो कर बुरा हाल था।पति द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या करने की खबर मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुँची जहाँ पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में आस पास के ग्रामीणों से जनकारी लिया।बहन की हत्या की सूचना मिलते ही अवतार नगर थाना क्षेत्र के पचपटिया देवरिया गाँव निवासी मृतका के भाई गुड्डू अली गाँव पहुँच घटना से अवगत हुआ।और शव को पुलिस के हवाले कराया।हत्या की घटना को लेकर मृतका के भाई गुड्डू के ब्यान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि बर्ष 2013 में मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार शादी हुआ था।शादी के समय से ही परिजनों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था।सोमवार की रात्री मृतका का पति शौकत अली ससुर रहीम मियां देवर रुस्तम अली मुस्तफा गुलशन बेगम रौशनी बेगम सास बेबी बेगम
गोतनी रोमा बेगम द्वारा मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।घटना के सबन्ध में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया की मृतिका के भाई के ब्यान पर प्राथिमिकी दर्ज कर लिया गया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया है।पुलिस प्राथमिकी के अधार पर तहकीकात कर आरोपितों पर क़ानूनी करवाई शुरू कर दी है। गया है।