राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

प्रेम प्रसंग में फरार चाची भतीजा धराये
मझौलिया।रिश्ते को शर्मसार करनेवाली एक घटना प्रकाश में आया है।रिश्ते को कलंकित करनेवाले भतीजा और चाची को पुलिस ने शुक्रवार को सेमरा से गिरफ्तार किया।गिरफ्तार युवक कासिम को पुलिस ने जेल भेजा जबकि उसके चाची रुकसाना खातुन को164 के बयान के लिये सीजीएम की अदालत में बेतिया भेजा।मामले को लेकर रुखसाना के पति नुरुल हक ने मझौलिया थाना में पत्नी और उक्त युवक के खिलाफ एफआईआर किया है।नुरुल हक गोपालपुर थाना के पुरैना कदमवा का रहनेवाला है।उल्लेखनीय है कि उनकी पत्नी रुकसाना अपने सम्बन्ध में सेमरा आयी थी जहाँ से उक्त युवक ने अपने प्रेमजाल में फ़सा लिया।नतीजतन उन्हें अपहरण का केस करना पड़ा।यहां यह उल्लेखनीय है कि युवक के साथ फरार महिला चार बच्चों की मां है।