संदिग्ध स्थिति में ग्रामीणों ने बच्चा चोर को पीटा
बिदूपुर(वैशाली)। बिदूपुर थाने के दाऊदनगर में एक बच्चा चोर को ग्रामीणों ने कर जमकर पिटाई। सूत्रों के मुताबिक बताया जाता हैं कि 4 बदमाशों ने बच्चे को अगवा करने के लिए गर्दन में बेल्ट लगा कर भाग रहे थे। वहीँ बच्चे की चिलाने आवाज सुन कर बच्चे के पिता दौर कर उक्त स्थान पर पहुँचा तो देखा कि 4 बदमाशों ने उसके पुत्र को गले में बेल्ट लगाए था। उसके शोरगुल करने पर बदमाशों द्वारा पिस्तौल दिखाई गई थी। शोरगुल पर ग्रमीणों ने बदमाशों को खदेड़ कर एक को पकड़ा अन्य फरार हो गया। बताया जाता हैं कि दाऊदनगर निवासी शम्भु पासवान के 12 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार को अपह्रन करने आये 4की संख्या में अपराधींयो में एक को ग्रामीणों ने दबोचा लिया अन्य तीन फ़रार हो गए। पकड़े गए बदमाश को ग्रामीणों की पीताई से शरीर पर जख्म हो गई । जिसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही हैं। इसकी सूचना ग्रमीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया। लहूलुहान देख पुलिस ने इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। बदमाश की पहचान रामदौली निवासी गनौर दास के पुत्र विकास दास के रूप में हुई हैं। जिसका इलाज़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया है। गम्भीर हालत को देख डॉक्टरों ने सदर अस्पताल हाजिपुर रेफर कर दिया है। उसकी स्थिति चिंता जनक बताई जा रही हैं।




Recent Comments