
पहली सोमवारी पर सैकरों श्रधालुओं ने डोरीगंज गंगा नदी से जल लेकर मानुपुर जहाँगीर स्थित शिव मन्दिर मे जल किया अर्पित-:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज (सारण)-:
“”””””””””””
सदर प्रखण्ड के मानुपुर जहाँगीर गाँव के सैकरों श्रधालुओं ने सावन की पहली सोमवारी पर डोरीगंज घाट से गंगा नदी से जल लेकर डीजे , बैंडबाजे के साथ पदयात्रा कर मानुपुर जहाँगीर स्थित पौराणिक शिव मन्दिर मे जल को अर्पित किया ।
पिछले पाँच वर्षो से मानुपुर जहाँगीर के सैकरों श्रधालु सावन की पहली सोमवारी को गंगा जल लेकर छ: किलोमीटर की पदयात्रा कर भगवान शिव पर जल अर्पित करते है ।
इसका आयोजन जय हनुमान सेवा समिति द्वारा किया जाता है जिसमें समिति के बब्लु सिंह , किशन कुमार , मनीष कुमार , सन्नी कुमार उपाध्याय , मुकेश सिंह , विकास कुमार , प्रकाश कुमार , राजन शर्मा , नितेश कुमार अपना सहयोग प्रदान करते है ।




Recent Comments