✍️परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर (सिवान ) : प्रखंड के खेढ़ाय पंचायत के पचोखर गांव के वार्ड नंबर दो में शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन महिला पर्यवेक्षिका रशीदा खातून, मंजू  कुमारी एव वार्ड सदस्य ललन सिंह ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पर्यवेक्षिका मंजू कुमारी ने बताया कि इस केंद्र संचालन के लिए सेविका रिंकी कुमारी को प्रशिक्षण दिया गया है। साथ हीं इसमें पढ़ाई भी शुरू कर दी गई है। इस पोषक क्षेत्र के सभी
नाैनिहाल बच्चे इस आंगनबाड़ी केंद्र में पठन-पाठन करेंगे। साथ ही सभी को समय-समय पर पोषाहार एवं अन्य सुविधाएं दी जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्र के उद्घाटन से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।