बेतिया – नरकटियागंज:– विद्यार्थी परिषद ने प्रवेश और प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर लगाया शोषण का आरोप 
न्यूज इनपुट बेतिया पश्चिम चंपारण वरिय संवाददाता अर्जुन भारतीय की रिपोर्ट:-  नरकटियागंज शिकारपुर थाना अन्तर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं का आर्थिक शोषण किया जा रहा है, जिसके सम्बन्ध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने अनुमण्डल पदाधिकारी नरकटियागंज को आवेदन देकर प्रशासनिक कार्रवाई की मांग किया है, अनुमण्डल पदाधिकारी को दिए आवेदन में चीनी मील उच्च विद्यालय में इन्टर प्रायोगिक परीक्षा के प्रवेशपत्र के नाम पर 60 रूपये और मैट्रिक परीक्षा प्रवेश पत्र के नाम पर 20 रुपये वसूले जाने का आरोप है, अनुमंडल पदाधिकारी से मिलने वाले प्रतिनिधिमण्डल में रौशन कुमार- जिला संयोजक, विशाल प्रजापति-नगर मंत्री चन्दन कुमार- कॉलेज मंत्री, रविरंजन मिश्र- नगर सह मंत्री, अनुराग श्रीवास्तव-नगर सह मंत्री, अमित पाठक-कार्यकरणी सदस्य, विनय मुर्मू-कार्यकरणी सदस्य शामिल रहे. इस विद्यालय में कोई भी कार्य नियम के विरुद्ध नहीं होगा.