✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान: जयप्रकाश जयंती के अवसर पर लोकतंत्र सेनानी परिषद लोहिया कुटी शास्त्री नगर में परिचर्चा में सेनानियों ने अपनी बात रखी। इस दौरान जिलाध्यक्ष जनकदेव तिवारी ने कहा कि जेपी के बनाए गए राह पर सबको चलना चाहिए। सचिव महात्मा भाई ने कहा कि जेपी की परिदर्शनिक कल्पना आज तक सफलभूत नहीं हुई। अन्य सेनानियों का कहा कि कई सरकारें आई और गई लेकिन किसी ने जेपी के बनाए गए रास्ते पर चलने का काम नहीं किया। मौके पर सेनानी परिषद के ठाकुर ज्वाला प्रसाद, विपेंद्र कुमार वर्मा, श्रीनिवास प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, राधेश्याम पांडेय सहित अन्य लोग शामिल थे।
वहीं प्रतीक बीएड कॉलेज में प्राचार्य के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा लोकनायक की जयंती पर प्रभातफेरी निकाली गई। दूसरी ओर राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज में प्राचार्य के नेतृत्व में उनके तैलचित्र पर माल्र्यार्पण किया गया। साथ हीं उनेक बिचारों पर चलने का संकल्प लिया गया।