
●विद्युत चलित इंजन युक्त प्रेक्षण यान से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ सफल स्पीड ट्रायल
वाराणसी/छपरा, 8 मार्च 2020: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा कचहरी – राजपट्टी रेल खण्ड एवं इस रेल खण्ड में पड़ने वाले स्टेशनों के मध्य विद्युतीकरण कार्य के पूर्ण होने फलस्वरूप संरक्षा मानकों को परखने के लिए रेल संरक्षा आयुक्त,पूर्व एवं पूर्वोत्तर परिमंडल मोहम्मद लतीफ़ खान अपने स्पेशल यान से आज 08 मार्च,2020 को प्रातः10 छपरा कचहरी से निरिक्षण प्रारंभ करते हुए खैरा, पटेहरी ,मढ़ौरा, श्याम कौड़िया, मसरख स्टेशनों तथा रेल खण्ड का संरक्षा निरिक्षण करते हुए राजपट्टी पहुँचें। इस अवसर पर उनके साथ पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर ए.के.शुक्ला , मुख्य सिगनल इंजीनियर आर के पाण्डेय , अपर मुख्य संरक्षा अधिकारी अभ्युदय, वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय पी.के.पाठक,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(विद्युत कर्षण) पंकज केशरवानी,वरिष्ठ विद्युत इंजीनियर सामान्य सत्येंद्र यादव ,वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर त्रयंबक तिवारी एवं रेल विधुतीकरण के चीफ प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुधांशु कुमार दुबे एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे ।

रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान खैरा पावर सब स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। ततपश्चात छपरा कचहरी– खैरा रेल खण्ड पर किमी 7/3-4 पर स्थित समपार सं 3, किमी 10/6-5 पर समपार सं 5 ,पटेहरी स्टेशन ,मढ़ौरा पावर सब स्टेशन तथा किमी 26/27 तक कर्व संख्या 12 का गहन निरीक्षण किया । इसके बाद वे मढ़ौरा और श्याम कौड़िया रेल खण्ड पर किमी 40/1-2 पहुंचे जहां उन्होंने रेलवे ट्रैक ,ओवर हेड केबिल 800 के वी हाई टेंशन एच टी क्रासिंग तथा पावर सब स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके पश्चात मसरख रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तथा मसरख -राजपट्टी रेल खण्ड पर किमी 42/3-4 पर घोघारि नदी पर स्थित मेजर ब्रिज संख्या 40 का गहन निरीक्षण किया और ट्रेक्शन लाइन के आइसोलेशन के संबंध में संबंधित को दिशानिर्देश दिया । इसके बाद वे राजपट्टी पहुँचे जहाँ स्टेशन एवं नव निर्मित विधुत कर्षण कार्यालय , ओ एच ई /पी एस आई डिपो का विधिवत निरीक्षण किया । रेल संरक्षा आयुक्त ने छपरा कचहरी-राजपट्टी के बीच पड़ने वाले माइनर एवं मेजर ब्रिज,कर्वेचर ,पुल एवं पुलिया , पॉइंट्स एंड क्रासिंग, ओवर हेड लाइन,विद्युत् पोल, पावर सब स्टेशन , रेलवे ट्रैक लाइन फिटिंग्स, विद्युतिकृत कलर लाइट सिगनल, RE एरिया साईटिंग बोर्ड,हाई वोल्टेज चेतावनी बोर्ड, सड़क अंडरपास, इंटरलॉकिंग गेयर,रिले रूम,कंट्रोल पैनल ,मानिटरिंग पैनल एवं समपारों आदि का निरिक्षण किया गया है।
राजपट्टी स्टेशन के निरीक्षण के बाद रेल संरक्षा आयुक्त ने विद्युत चलित इंजन युक्त प्रेक्षण यान से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार स्पीड ट्रायल करते हुये सफलतापूर्वक छपरा कचहरी पहुंचे ।




Recent Comments