नौतन:— महा दलित बस्ती मे शुध्द पेयजल आपूर्ति के लिए हाहाकार 
​दैनिक खोज खबर मदन सिंह प्रखंड संवाददाता की रिपोर्ट :– नौतन — प्रखंड के जमुनिया पंचायत के वार्ड नंबर  8 मे मुख्यमंत्री योजनागत बडे ही जोर शोर से  200  सौ महादलित परिवारो के लिए पेयजल आपूर्ति की सुविधा दो महिना पूर्व मे दी गई थी लेकिन  15 दिनो केे भीतर ही शुध्द पेयजल आपूर्ति बंद पड गया जिससे महादलित परिवारो मे पानी के लिए त्राहि-त्राहि माम मचा  है लालबाबु माझी कैलाश माझी लक्षुमन माझी दुखी माझी शंकर माझी उर्मिला देवी जनकिया देवी सुगानति देवी पर्वतीया देवी ने बताया कि इस गर्मी के मौसम मे पानी नही मिलने से दलित परिवारो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है इस सम्बंध मे जमूनिया पंचायत के वर्तमान मूखीया बसंत साह ने बताया कि हर घर नल जल योजना मे अधिकारी कि अनियमिता के कारण पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है मुखिया ने यह भी बताया कि इस बिषय पर पी एच डी के एस डी ओ को सुचना दी गई लेकिन उसके बाद भी कार्य को पूरा नही किया गया । इससे अधिकारियो के उदासीनता साफ जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना को सफल बनाने मे अधिकारीयो की क्या भूमिका है।