
⏭पड़ोस युवा संसद एक दिवसीय कार्यक्रम हुआ सम्पन
✍विकाश कुमार राय ब्यूरो प्रमुख “दैनिक खोज खबर” (पू.च) बिहार:- हरसिद्धी प्रखण्ड अन्तर्गत गायघाट पंचायत भवन के परिसर मे नेहरू युवा केन्द्र पूर्वी चम्पारण के तत्वावधान मे पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन 25 मार्च 2017 को किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया केदार साह , पंचायत समिति नवल किशोर प्रसाद व सरपंच मन्नु प्रसाद ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया।
मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया श्री साह ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ व स्वच्छ भारत मिशन के बारे मे जानकारी दिए।
तो पंचायत समिति श्री प्रसाद ने डिजिटल इंडिया के बारे मे जानकारी दिए। सरपंच मन्नु प्रसाद ने कैशलेस इंडिया के बारे मे जानकारी दिए ।
उक्त मौके पर दिपक कुमार, संजय कुमार, कुन्दन कुमार, सुजित आदी काफी संख्या मे स्थानीय जनता उपस्थित थी ।




Recent Comments