अचानक आई आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, बड़े बड़े पेड़ गिरने से हर जगह क्षति

दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक में सोमवार की दोपहर आई अचानक तेज आधी तूफान ने जबरदस्त क्षति पहुंचाई। जहां थाना परिसर के मुख्य गेट पर विशालकाय पेड़ गिर पड़ा। मेला बाजार सब्जी मंडी में भी विशालकाय पेड़ गिर पड़ा। अचानक आई तेज आंधी तूफान से अफरातफरी मच गई । लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। तूफान से कई पेड़ों को नुकसान पहुंचा। बिजली के तार और खंभे भी टूट गए। फल विक्रेताओं की दुकानों की छतरियां उड़ गईं। इससे सड़कों पर आवागमन प्रभावित हुआ।तूफान की वजह से गिरे पेड़ों से आसपास के घरों और झोपड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। तेज तूफान से कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। गर्मी के मौसम में बिजली न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हनुमानगंज पोखरा पर विशालकाय वट वृक्ष, देवरिया में एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर पेड़, स्टेशन रोड में आंवला का पेड़ समेत कई अन्य जगहों पर पेड़ गिरने की खबर है।