सारण : अमनौर-मढौरा विधानसभा की भाजपा शक्ति केन्द्र प्रभारीयों की बैठक में बुथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने पर दिया गया बल

▶️सांसद राजीव प्रताप रुडी ने  मोबाइल फोन से किया  कार्यकर्ताओं को संबोधित (अमनौर /सारण )


स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी के आवास पर  भाजपा द्वारा अमनौर व मढौरा विधानसभा के शक्ति केन्द्र प्रभारीयों की बैठक जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. शुक्रवार को आयोजित इस बैठक में अपने – अपने बूथों पर अपने वोटरों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया. वहीं पार्टी व सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा पार्टी के सिद्धांतो पर चलकर लोगों के बीच उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए पहल करने की बात कही गई.

बैठक में क्षेत्र की समस्याओं से भी पार्टी की वरिये पदाधिकारियों व स्थानीय सांसद व विधायक से अवगत करा कर उक्त समस्याओं का निदान करने की बात वरिये पदाधिकारियों ने किया. वहीं स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने मोबाइल फोन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

उक्त मौके पर मुख्य रूप पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी, राकेश कुमार सिंह, जिला महामंत्री रंजीत कुमार सिंह, श्री निवास सिंह, निरंजन शर्मा, बलिराम तिवारी, नागेश्वर बैठा, तारा देवी, संतोष सिंह, तुफान सिंह, डॉ. रामबाबू सिंह. सुचिंद्र साह, संजीव कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.