
नेवारी में किसान सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
तरैया।(27.03.2019)
प्रखण्ड के नेवारी गाँव मे स्कॉट्स फॉर्मटेक ट्रैक्टर कम्पनी द्वारा किसान सम्मान समारोह सह ट्रैक्टर वितरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया।जिसमें कम्पनी के बिहार-झारखण्ड के महाप्रबंधक विनोद कुमार यादव ने किसानों को कृषि के आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी दिया।उन्होंने कहा कि स्कॉट्स कम्पनी पिछले 70 वर्षों से किसानों की सेवा में कार्यरत है।इस कम्पनी का उत्तम क्वालिटी के ट्रैक्टर आधुनिक तकनिक से लैस बाजारों में है।हमारा लक्ष्य प्रखण्ड स्तर पर फॉर्मटेक ट्रैक्टर पहुँचाना है।जिससे किसानों का उत्थान हो सके।कार्यक्रम में किसानों को खेती के आधुनिक तकनीक की भी जानकारी दिया गया।तथा किसानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।पानापुर के शैलेश कुमार,बनियापुर रामकोला के अवधेश सिंह,सेमराहा के मनु राय, डुमरी छपिया के मनोज कुमार,धामा परसा के भूषण शर्मा सहित अन्य किसानों को स्थानीय डीलर चंदेश्वर सिंह ने सम्मानित किया।उक्त मौके पर रीजनल डीडी मैनेजर कमलेश कुमार,शेर बहादुर,अजय कुमार व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments