
जदयू मीडिया सेल के जिला संयोजक बने मोहम्मद फिरोज
छपरा :सोशल मीडिया आम जनता तक पहुंचने का सबसे प्रभावकारी रास्ता है। सोशल मीडिया पर सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर उसकी जानकारी का लाभ आम जनता तक पहुंचाया जा सकता है। सोशल मीडिया की इसी ताकत को पहचानते हुए जदयू ने मीडिया सेल का जिलावार गठन किया है और सारण जिला में इसकी जिम्मेवारी संयोजक बना कर मोहम्मद फिरोज के कंधे पर डाला है। जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने सारण जिला में सोशल मीडिया पर जदयू की पहुँच के संबंध में पटना स्थित अपने निवास स्थान स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जानकारी हासिल किया और संतुष्टि जाहिर करते हुए सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार जोर शोर से करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। जमीन जायदाद सम्बन्धी नीतीश सरकार के अति महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी से लोगो को अवगत कराने की जरूरत जताया गया।




Recent Comments