दिन में एजेंसी से नई बाइक खरीद लाया और रात में घर से एक पुरानी बाइक कें साथ नई ग्लैमर बाइक भी हो गयीं चोरी
ロ हिरो ग्लैमर बाइक उसी दिन खरीदकर छपरा एजेंसी से आया था
मढ़ौरा. स्थानीय थाना क्षेत्र के आटा गांव में बीती रात एक घर की दो बाइक चोरो ने चोरी कर ली.पीड़ित ब्रजकिशोर सिंह ने इसकी लिखित शिकायत स्थानीय थाना में की हैं.जिसमें बताया गया हैं कि मंगलवार को छपरा प्रभु हिरो एजेंसी से गलेम्बर बाइक रेड-ब्लैक कलर का खरीद कर लाया और घर कें पास स्थित दलान में बाइक लगा दी.जहां पहलें से एक और ओमप्रकाश सिंह कि ब्लैक रंग हिरो स्पेलेण्डर बाइक लगी हुयीं थी.बुधवार की सुबह में देखे तो दोनो बाइक दलान से चोरो ने चोरी कर फ़रार हो गये थे.इस मामलें को पुलिस ने कांड संख्या 165/19 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी हैं.