चिरांद मे किसानों का हुआ ऑन लाईन रेजिस्ट्रेशन

डोरीगंज(सारण):
“””””””””””
सदर प्रखंड के चिरान्द पंचायत में आॅन लाइन किसान पंजीकरण शिविर में चिरान्द पंचायत के सैकड़ों किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया। किसानों की सुविधा को देखते हुए चिरान्द मे चंदन डिजिटल केन्द्र द्वारा आॅन लाइन पंजीकरण किया गया।
इस सम्बंध में कोआॅडिनेटर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पंजीकरण के अभाव में कई किसान सरकारी अनुदान से वंचित रह जाता थे। इसको लेकर सरकार द्वारा यह शिविर लगाया गया है। अक्सर देखा जाता है कि सरकार से मिलने वाला अनुदान वाजिब किसानों तक नही मिल पाता था। जिसको लेकर यह शिविर गांव में लगाया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को इसका सीधा लाभ मिल सकें। शिविर में उपस्थित लोगों में रासेश्वर सिंह , महेश्वर प्रताप सिंह, तारकेश्वर सिंह, डिजिटल सेवा केन्द्र के प्रोपराईटर चंदन कुमार सिंह, विक्की कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।




Recent Comments