
“आर्थिक हल युवाओं को बल” के तहत बनियापुर में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
👉आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार के बेरोजगार युवा “आर्थिक हल युवाओं को बल” के तहत स्वालंबी बन रहे हैं : नीतू सिन्हा (सहायक प्रबंधक),डी.आर.सी.सी. सारण

छपरा(सारण) : बनियापुर प्रखंड अंतर्गत हरपुर पंचायत के उमा पांडेय राम लखन दास हाई स्कुल और मानोपाली पंचायत के अंतर्गत स्थानीय मुखिया की अध्यक्षता में पंचायत भवन में मुख्यमंत्री के सात निश्चय के प्रथम निश्चय के अंतर्गत आर्थिक हल युवाओं को बल के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही आर्थिक हल युवाओ को बल कार्यक्रम युवाओ के लिये वरदान साबित हो रही है l आर्थिक रूप से पिछड़े परिवार के बेरोजगार युवाओं के लिये यह संजीवनी साबित हो रहा है।इस योजना से जुड़ कर युवा जहाॅ स्वालंबी बन रहे है वही परिवार वालो को आर्थिक सहयोग भी कर रहे है।उक्त बातें डी आर सी सी सारण के सहायक प्रबंधक नीतू सिन्हा ने उपस्थित युवकों और युवतियों से कही l सरकार की इस योजना की जानकारी देते हुए संस्था के सदसय आंनद कुमार ने कहा की इस योजना अन्तर्गत मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता के तहत युवक युवक्तियो को दो वर्ष तक एक हजार की सहायता राशि ,बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना तहत छात्र को चार लाख की सहायता राशि तथा कुशल युवा कार्यक्रम के तहत युवाओ को फ्री कम्यूटर शिक्षा दी जाती है lइस अवसर उपमुखिया पशुराम ,मंगल भूषण ,अजय एंव रमेश एंव संस्था के सदसयो का महतवपुर्ण योगदान रहा।




Recent Comments