बिहार के नियोजित शिक्षकों के लिए कल का दिन अहम
✍🏻अख़लाक़ अहमद

सीवान :- सूबे के साढ़े तीन लाख नियोजित शिक्षकों के लिए सोमवार का दिन काफी अहम है।नियोजित शिक्षक सोमवार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।समान कार्य का समान वेतन के मामले को लेकर पटना हाईकोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय के बाद बिहार सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गयी एसएलपी पर सोमवार को सुनवाई होना है।इस एसएलपी के खिलाफ सूबे के विभिन्न नियोजित शिक्षक संघों ने कैवियट याचिका भी दाखिल कर रखी है।ताकि पहली ही सुनवाई में सरकार के एसएलपी को खारिज कराया जा सके।
गौरतलब हो कि एक ही विद्यालय में कार्यरत नियोजित शिक्षकों एवं नियमित शिक्षकों के वेतन में भारी अंतर है।जिसको लेकर सूबे के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त रहा है।नियोजित शिक्षक आंदोलनरत भी रहे हैं।विगत वर्ष शिक्षक संघों के हाईकोर्ट में समान कार्य का समान वेतन के मामले में ऐतिहासिक निर्णय देते हुए याचिका दाखिल करने कि तिथि से समान वेतनमान देने का निर्णय दिया था।जिसको बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।इस बात को लेकर सूबे के शिक्षकों में काफी आक्रोश है।
वहीं इस संबंध में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पचरुखी के अंचल सचिव जयप्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार को अपनी वादाखिलाफी का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।क्योंकि इस सरकार ने विधानसभा में एक प्रश्न के उत्तर में स्वयं कहा था कि हाईकोर्ट जो आदेश देगी उसका सरकार पालन करेगी।




Recent Comments