हुसैनगंज(सीवान) ।हुसैनगंज प्रखंड के बड़रम गाँव में सरकार द्वारा चलाये जा रहे गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तत्वावधान में बड़रम वार्ड संख्या 8 में नयी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 8 को सुचारू रुप से संचालित करने के लिए एक नये भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन तथा उस जमीन का ले आऊट का काम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा के दिलीप पासवान एवं बड़रम पंचायत के स्थानीय मुखिया सुमन देवी के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।उसके उपरांत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री पासवान ने मुखिया को आदेशित किया कि इस गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत तय समय सीमा 125  दिन में अंदर आंगनबाड़ी केंद्र के इस नये भवन का निर्माण कर लेना है।मुखिया अनिता ने बताया कि इस आंगनबाड़ी भवन के बन जाने से गाँव के गरीब, दलित, पिछड़े वर्ग के सभी बच्चों की पढ़ाई, लिखाई तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जिला कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद,सहायक अभियंता मनरेगा के राजेश प्रसाद, पीओ रामगंगा,कनीय अभियंता कुंदन कुमार,तकनीकी सहायक संजय कुमार, रोजगार सेवक उमेश कुमार,मुखिया पति रबिन्द्र मांझी सहित अन्य मौजूद थे।