नदी के टूटे बांध का प्रसाशन ने नहीं ली सुध तो ग्रामीणों ने खुद बांध दिया बांध

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):

इसुआपुर प्रखण्ड के डुमरी छपिया गाँव मे घोघारी नदी के बांध में दो दिनों से हो रहा था रिसाव जिसकी सूचना ग्रामीणों ने इसुआपुर सीओ को दी थी।अचानक रविवार की सुबह बाँध टूट गया।जिससे गाँव मे नदी का पानी प्रवेश करने लगा।फिर ग्रामीणों ने प्रशाशन को सूचना दी लेकिन जब कोई सुध नहीं लिया तो ग्रामीणों ने ग्रामीणों के सहयोग से ही बांध को बाँध दिया।और गाँव मे नदी का पानी फैलने से रोक दिया गया।ग्रामीण विनय सिंह,रविन्द्र सिंह पूर्व मुखिया योगी साह ने बताया कि दो दिन पूर्व ही जब नदी से जल का रिसाव हो रहा था तो इसकी सूचना फोन द्वारा इसुआपुर सीओ को दी गयी थी।तो सीओ बोले थे कि शनिवार को आयेंगे।लेकिन नहीं आये तब तक रविवार को बाँध टूट गया और गाँव मे पानी फैलने लगा जिसे हम ग्रामीणों ने मिलकर खुद मरम्मत किया।लेकिन अगर नदी का जलस्तर बढ़ा तो फिर बाँध टूट सकता है।
*ग्रामीणों ने अपनी सूझ -बूझ से जलमग्न होने से बचा लिए 400 घर*
अगर ग्रामीण अपनी-सूझ बूझ से बाँध नहीं बाँधते तो डुमरी और छपिया के लगभग 400 घर जलमग्न हो जाता।जिससे चार-पाँच हजार आबादी प्रभावित हो सकती थी।ग्रामीणों का कहना है कि उनलोगों ने अपने श्रम से तत्काल बाँध बाँध दिया है।लेकिन अगर नदी का जलस्तर बढ़ा तो फिर बाँध टूट सकता है।अगर समय रहते प्रसाशन ध्यान नही देगा तो बांध भविष्य में कभी भी टूट सकता है।जिससे गाँव के लोग बाढ़ में रहने को मजबूर हो जायेंगे।