
संजय विजित्वर (हाजीपुर) राजद ने निकाली मशाल जुलूस।21 दिसंबर को राजद द्वारा बिहार बंद के आह्वान पर आज मशाल जुलूस निकाली गई।स्थानीय रामाशीष चौक से आरंभ इस मशाल जुलूस में सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता स्टेशन रोड होते हुए शहर के प्रमुख चौक-चौराहे से गुजरे।मशाल जुलूस में राजद जिलाध्यक्ष पंछीलाल राय, प्रदेश महासचिव डॉ मुकेश रौशन,युवा राजद नेता सह पूर्व जिला पार्षद रंजीत कुमार राय, राजद नेता सुभाष निराला,बासकित राय,संतोष चौधरी,मंगल राय,रालोसपा जिलाध्यक्ष कमल सिंह,एलजेपी सेकुलर के राजेश कुमार शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।




Recent Comments