सिवान :झोपडीनुमा घर जलकर राख,हाजारो की सम्पत्ति जल कर खाक
#परवेज अख्तर
महाराजगंज/ सिवान
महाराजगंज प्रखंड के बलऊ गांव में गुरुवार को रात्री एक महिला के झोपडीनुमा घर में आग लगने से हजारों रूपये की सम्पत्ति जलकर राख हो गई।घटना के संबंध में बताया गया कि बलउ गांव की सोनापती कुवंर गुरुवार की संध्या अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ झोपडीनुमा घर के बाहर अलाव ताप कर घर में सोने जले गये तभी रात्री में एकाएक घर के एक कोने से आग की लपट दिखाई दि।सोनापती कुवंर की नींद खुली और सोनामती चिल्लाना शुरु किया परिवार के अन्य सदस्य जग कर किसी तरह जान बचा कर बाहर निकले।देखते देखते घर में जलकर राख हो गये।घर के एक कोने में मवेशी, कपडा अनाज आदी नगदी सहित हजारों रूपये की सम्पत्ति जलकर राख हो गया।जबतक ग्रामीण आग पर काबू पाते तबतक सब जलकर राख हो चुके थे।सोनापती कुवंर ने सीओ एंव थाना अध्यक्ष को आग की घटना की लिखीत सूचना दी है। महाराजगंज प्रखण्ड़ अंचलाधिकारी रविराज ने कहा कि सरकार के नियमानुसार जो भी अनुदान मिलती है वह अवश्य मिलेगी।




Recent Comments