सारण:अग्निपीड़ितो को सीओ ने दी सहायता राशि की चेक

परसा-
थाना क्षेत्र के बकसंडा गाँव में गत शुक्रवार की रात्रि हुई अगलगी की घटना में शामिल तीन पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता राशि का भुगतान सीओ राम भजन राम द्वारा शनिवार को प्रदान किया गया।सीओ राम भजन राम ने बताया कि सरकार द्वारा अकश्मिक स्तिथि में आग लगने से पीड़ित परिवार को सहयोग राशि प्रदान करने के निर्देश के आलोक में बकसंडा गाँव निवासी पीड़ित चन्दन माँझी का पत्नी संगीता देवी निरंजन माँझी की पत्नी कलावती देवी तथा बुधन माँझी की पत्नी मुरति देवी का घर जल गया था।सरकार के निर्देश पर प्रत्येक पीड़ित परिवार को सहयोग राशि तिन हजार रूपये बर्तन बस्त्र के लिए 38 सौ रूपये तथा खाद्यान के लिए तिन हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया।वही अन्य छतिपूर्ति के लिए प्रक्रिया शरू कर दिए जाने की बातें कही।इस मौके पर सीओ रामभजन राम सीआई सरयुग मंडल अरुण मंडल तूफ़ान कुमार सिंह आदि उपस्तिथ थे।मालूम हो की गत गुरुवार की मध्यरात्री में अचानक हुई अगलगी की घटना में तिन घर 70 हजार रूपये नगद 6 बकड़ी तथा 11 मुर्गी कपड़ा जेवर बर्तन अनाज कागजात समेत लाखो रूपये मूल्य की सम्पति जलकर नष्ट हो गया था।