चोरों ने मचाया उत्पात,तीन जगह की चोरिया
अरूण कुमार
धाता : थानाक्षेत्र के कल्यानपुर कचरौली गांव में बीती रात चोरों ने ग्राम प्रधान, कालेज प्रबंधक समेत तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये का माल पार कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जांच की। कल्यानपुर कचरौली ग्राम प्रधान अर्जुन ¨सह के घर बीती रात अज्ञात चोर छत के रास्ते घुस आए। कमरों की तलाशी लेते हुए चोर बक्सा, आलमारी में रखे महिलाओं के जेवरात, 1.35 लाख रुपये नकदी समेत तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया। ग्राम्य दर्शन इंटर कॉलेज के प्रबंधक जयचन्द्र ¨सह के सूने पड़े घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने हाथ साफ किया। कॉलेज प्रबंधक जरूरी काम से लखनऊ गए हुए थे। बताते हैं यहां पर चोरों ने दरवाजा, आलमारी तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। गांव के ही रहने वाले ननकू ¨सह के घर में चोरी का प्रयास असफल रहा। दीवार में नकब लगाने के दौरान खटपट सुनकर चोर फरार हो गए। भुक्तभोगियों ने पुलिस को जरिए मोबाइल सूचना दी। जिसमें थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र ¨सह ने मय फोर्स गांव पहुंचकर घटना की जांच की। एसओ का कहना था लिखित तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।