सिवान :पहले दिन कृषि यांत्रिकरण मेला में नही दिखे किसान
#लक्ष्य का 50 प्रतिशत भी नही हुई है बिक्री, पिछले वर्ष 48 प्रतिशत हुई थी बिक्री
#कृषि मेला में लगे है 25 स्टाल, स्टालों पर हैं कई यंत्र, लेकिन स्टालों पर नही दिखे किसान
#परवेज अख्तर

सिवान :
जिला कृषि कार्यालय परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण सह उपादान मेला का शुभारंभ किया गया। कृषि मेला पहले दिन फ्लाप दिखा। मेला के पहले दिन किसानों की उपस्थिति बिल्कुल नही दिखी। इसके पहले मेला का उद्घाटन सिवान सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद, जिप उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा एवं परियोजना निदेशक दिनेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि कई प्रकार के यंत्र मेले में मौजूद हैं। मेले में पांच सौ से लेकर पांच लाख तक के सब्सिडी वाले यंत्र मेले में हैं। ऐसे मेले का आयोजन इस वितीय वर्ष में 31 मार्च तक किया जाएगा। इस वितीय वर्ष में 10 कृषि मेले लगने है। शुक्रवार को मेले के पहले दिन मेला में किसानों की उपस्थिति ना के बराबर दिखी। इसके पहले लगे मेले में ठंड का हवाला देकर पदाधिकारी पल्ला झाड़ते दिखे थे कि ठंड में किसानों की उपस्थिति कम हो रही है। लेकिन अब ठंड नही होने के बाद भी किसानों की कम उपस्थिति पर पदाधिकारी कुछ बोलने को तैयार नही है। उन्होंने कहा कि कृषि मेले का आयोजन 2022 तक किसानों की आय दो गुनी करना उद्देश्य है। इससे कृषि की लागत घटे और उत्पादन बढ़े। इन्होंने कहा कि मेले में किसान आ कर यंत्रो की जानकारी बारिकी से प्राप्त कर सकते है। इसके लिए मेले का आयोजन किया जाता है। किसान उन्नत यंत्रों से उन्नत खेती कर किसान अपनी आय भी बढ़ा सकते हैं और उत्पादन भी बढ़ता है। वही डीएओ ने कहा कि जिला लक्ष्य से पीछे है इसके लिए सभी को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए ताकि लक्ष्य को पूरा किया जा सके। ज्ञात हो कि वित्तिय वर्ष 2017-18 में दस कृषि मेला लगने है जिसमे यह मेला सातवां है लेकिन अभी तक लक्ष्य का 50 प्रतिशत भी बिक्री नही हुई है। ज्ञात हो कि वितिय वर्ष 2017-18 में छह करोड़ 19 लाख का लक्ष्य है लेकिन अभी तक महज दो करोड़ 44 लाख की ही बिक्री हुई है। वही वितीय वर्ष 2016-17 में लक्ष्य का 48 प्रतिशत ही बिक्री हुई थी। वही किसानों ने बताया कि कृषि मेले के संबंध में कोई जानकारी नही दी जाती है। वो तो अखबार में न्यूज़ प्रकाशित होने पर हमलोग को जानकारी मिलती है कि कृषि मेला का आयोजन किया गया है। इस संदर्भ में डीएओ ने बताया कि कृषि मेले के प्रचार-प्रसार के लिए कृषि समंवयक और किसान सलाहकार अपने-अपने पंचायतों में इसकी जानकारी देते है। लेकिन अब देखना यह है कि इस वर्ष कृषि लक्ष्य को जिला कितना पूरा कर सकता है। इस मौके पर सहायक कृषि पदाधिकारी रसायन राजीव रंजन, अवनीश पांडेय समेत सैकड़ो किसान उपस्थित थे।
कृषि मेले में लगे स्टाल :
-बाबा ट्रेडर्स मैरवा
– बाबा एग्रो एजेंसी मैरवा
– न्यू ऋद्धि सिद्धि एग्रो एजेंसी सिवान
-शिवम इंटरप्राइजेज सिवान
-सिंह एग्रो सेंटर खोरीपाकड़, जामो,
-रानी इंटरप्राइजेज अमलोरी सिवान
-सोनालिका सेल्स सर्विस सिवान
-मार्शल एजेंसी सिवान
– किसान कृषि यंत्र सिवान
– मां एग्रो सेल्स सिवान
– शक्ति एग्रो सिवान
-हैप्पी एग्रो सिवान
-शिवम मशीनरी स्टोर्स सिवान
– विकास एग्रो एजेंसी मैरवा
– महावीर सेल्स, सिवान
– शंकर एग्रीकल्चर मार्ट एवं स्पेयर्स, बिंदुसार
– मनोज ट्रैक्टर्स, पसनौली