नवादा: 400 पाउच और 7 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार

दैनिक खोज खबर नवादा :- रजौली पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर करिगांव मोड़ के पास छापामारी कर 400 पाउच झारखंड निर्मित देशी शराब पाउच व मॉकडेवल के 7 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है! 
इस क्रम में शराब ढोने के लिये प्रयोग किये जा रहे तीन मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है! शेष तस्कर वाहन छोड़ फरार होने में सफल रहा! गिरफ्तार तस्कर की पहचान गया जिला बजीरगंज थाना क्षेत्र के करजरा निवासी पिंकू सिंह के रूप में की गयी है!
इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को जेल भेजा गया है!