गड़खा(सारण) थाना क्षेत्र के जानकीनगर पिरारी गांव से वर्ड में स्थित चिमनी पर काम करने वाले मजदूर जानकी नगर निवासी 33 वर्षीय श्रवण महतो के हत्याकांड के मामले में पुलिस ने अब तक कोई बड़ी करवाई नही किया। 24 घंटा बीत जाने के बाद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है हालांकि सूत्रों के अनुसार इस मामले में गाँव के पड़ोसी समेत चिमनी के मैनेजर,कर्मियों 8 लोगों को हिरासत में ले पूछताछ के बाद छोड़ दिया।नए थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज मामले की जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों के गिरफ्तार हेतु लगातार छापेमारी की जा रही हैं।