नवादा : चोरों ने घर के कमरे में रखे ज़रूरी दस्तावेज़ , लैप्टॉप व ३००० नगद लेकर हुये चंपत

सन्नी भगत/नवादा – नगर थाना क्षेत्र के इंद्रा चौक पर स्तिथ सीता राम भोजपुरी के मकान में कल देर रात चोरों ने जम कर उत्पात मचाया वहीं घर के छत पर बने कमरे में रखें लैप्टॉप , सटिफ़िकेट , ज़रूरी दस्तावेज़ व 3000 रुपए नगद लेकर बेख़ौफ़ चोरो ने अपने साथ ले गए

वहीं परिजन पूजा भगत ने बताया की घर के पीछे के रास्ते देर रात अज्ञात चोरों के द्वारा घर के छत पर बने कमरे में रखें लैप्टॉप , सटिफ़िकेट , ज़रूरी दस्तावेज़ व 3000 रुपए नगद अपने साथ ले गये वहीं पूजा ने बताया की हमलोग सारे परिवार ज़्यादा तर नीचे ही रहते है वही आज सुबह
सुबह साफ़ सफ़ाई के लिए छत पर गई तो देखा की कमरे का ताला टूटा था ओर कमरे में रखे सारा सामान बिखरा पड़ा था , वही इस घटना की लिखित सूचना परिजनो ने नगर थाना को दी , वहीं नगर थाना की पुलिस मामलें की जाँच में जुट गई ।