ग्रामीणों ने की जिलाधिकारी से नल जल योजना की शिकायत-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
#दिग्विजय सिंह/डोरीगंज(सारण) : :
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के जलालपुर पंचायत के वार्ड संख्या 9 के ग्रामीणों ने नल जल योजना की शिकायत जिलाधिकारी से की है ।
इस संबंध मे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को एक आवेदन सौपा है जिसमे कहा गया है कि एक वर्ष पुर्व ही वार्ड मे नल जल योजना के तहत पाइप बिछाए गए लेकिन आज तक वार्ड वासियों को नल का जल नही मिल पा रहा है ।
मजबुरन ग्रामीणों को गंगा नदी जाकर जल लाना पड़ता है ।
आवेदन मे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल्द नल का जल उपलब्ध कराने की माँग की है ।
आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों मे गोविन्दा कुमार , मुकेश चौधरी , दीपक चौधरी , रंजन यादव , शैलेश कुमार ,दीपक कुमार शामिल है ।




Recent Comments