उपस्थित कलाकार

नेवारी में खुला माँ गढ़देवी रिकॉर्डिंग स्टूडियों,क्षेत्रीय कलाकारों का लगा जमघट
तरैया (25.03.2019): प्रखण्ड के नेवारी गाँव में सोमवार को माँ गढ़देवी रिकॉर्डिंग स्टूडियो खुला जिसका उदघाटन द्वीप प्रज्वलित कर गायक माइकल मुकेश और वर्षा वर्मा ने किया।स्टूडियो के ओपनिंग पर क्षेत्रीय कलाकरों ने अपने-अपने गीत का स्टूडियो में रिकॉर्डिंग किया।इस अवसर पर उपस्थित गायक माइकल मुकेश ने पुलवामा हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान पर किये गए सर्जिकल एयर स्ट्राइक पर आधारित विंग कमांडर अभिनंदन पर गीत गया।आ रहा है शेर मेरा भारत में अभिनंदन का अभिनन्दन है…..।वही वर्षा वर्मा ने छपरा शहरिया में भीड़ लागल भारी चली भोले के दुआरी ए सैया जी…..गीत दर्शको के बीच प्रस्तुत किया।उक्त मौके पर टि.के.प्रभाकर,पवन राजा,जीतू ज्वाला, अभय आभारी,अजय कुमार,चंदन सिंह,सुरेंद्र संगम,मुन्नीलालल सवालिया,संतोष सिंह ब्यास,रंधीर यादव व अन्य मौजूद थे।