मढ़ौरा में विधुत चोरी की प्राथमिकी दर्ज

मढ़ौरा.स्थानीय शहर के मेन रोड स्थित एक उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में विभाग द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयीं हैं.विधुत आपूर्ति प्रशाखा मढौरा शहरी क्षेत्र के कनीय अभियंता निरंजन कुमार ने स्थानीय थाना में इसकी लिखित शिकायत की हैं.जिसमें बताया गया हैं कि शनिवार को दोपहर में छापामारी कर मढौरा मेन रोड निवासी मो. हनीफ़ के पुत्र मो. हासिम ने अपने आवासीय परिसर में मीटर से बाइपास पीबीसी तार द्वारा बिजली चोरी की जा रही थी.इससे नॉर्थ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को छियासठ हजार दो सौ तेरह रूपये राजस्व नुकसान आंका गया हैं.इसलिए उक्त राशि के हर्जाना का विभाग ने दावा किया हैं और उसकी क्षतिपूर्ति के लिए बिजली अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत आरोपित पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयीं हैं.




Recent Comments