नवादा के डीएम ने धर्मगुरुओं के साथ की बैठक

नवादा। जिले भर में वैक्सीनेशन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी यशपाल मीणा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में धर्मगुरुओं के साथ बैठक की गई .इस दौरान डीएम ने धर्मगुरुओं व संभ्रांत व्यक्तियों से अपील की है अपने-अपने क्षेत्रों में जिले भर में वैक्सीनेशन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी आम लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें .आमलोगों के बीच गलत भ्रांतियों को दूर करें . और कोविड की गाइड लाइन का पालन करने के लिए जागरूक करें. सभी धर्मगुरु अपने-अपने स्तर से लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक करें, जिले के सभी पंचायतों में वैक्सीनेशन की व्यवस्था है सभी जिला वासी अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीकाकरण अवश्य कराए, ताकि सभी जिलावासियों को कोरोना महामारी से सुरक्षा प्रदान किया जा सके .

डीएम यशपाल मीणा ने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि कोरोना की गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया जाए.(सन्नी भगत की रिपोर्ट)