प्रसूता महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जना
##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
विभूतिपुर (समस्तीपुर) : आलमपुर कोदरिया गांव की एक महिला ने विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दी है। महिला राम भरोस महतो की पत्नी विभा देवी हैं ।जानकारी के अनुसार महिला को प्रसव के लिए विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहाँ महिला ने तीन बच्चियों को जन्म दिया है।बड़ी बच्ची का वजन 2 किलो 19 ग्राम एवं दूसरी बच्ची की वजन 1 किलो 900 ग्राम एवं तीसरी बच्ची की वजन 920 ग्राम है।लोगों के द्वारा इसे कुदरत का करिश्मा कहां जा रहा है।सभी और इसकी चर्चा हो रही है।लोग मां बेटी को स्वस्थ रहने की कामना करते हैं।तथा साथ ही डॉक्टर से मिली जानकारी के अनुसार जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं।




Recent Comments