बेतिया – साठी के मुशायरा सह कवि सम्मेलन में कई महान हस्तियों की उपस्तिथि

दैनिक खोज खबर शमीम क़मर रेयाज़ी की कलम से :–
प.चंपारण (साठी) में कल शाम अखिल भारतीय मुशायरा सह कवि सम्मेलन का आयोजन हुवा यह मुशयरा एक इतिहास बना गया,लोगों का जनसैलाब देख ऐसा लगा की ग़ज़ल गीत के दीवाने पंडाल के निकट शाम 7 बजे से ही खीचें चले आरहे थे ,यह और बात है उद्गाटनकर्ता की उपस्तिथि देरी से हुयी जिस के कारण प्रोग्राम शुरू होने में 10 बज गया ।
मुशायरा सह कवि सम्मेलन का उद्घाटन राजद के कार्यकारणी सदस्य श्रीमती हिना शहाब (सीवान )एवं ढाका पूर्वी चंपारण से राजद विधयक श्री फैसल रहमान ने किया। वही इस आयोजन की अध्यक्षता विधायक श्री फैसल रहमान ने किया इस मुशायरे में साठी की अज़ीम कद्दावर शख्सियत मौलाना हारून कमर रेयाज़ी, मौलाना मज़हरी कासमी एवं मदुसुदन प्र.वर्मा को श्रधांजली दी गई ।
और उनकी समाजीक सेवाओं को को भी याद किया गया ।
हज़ारो हज़ार लोगों की भीड़ सुबह के 4.30 तक राष्ट्रिय एवं अंतरार्ष्ट्रीय अस्तर के शायरों एवं कवियों को सुनते रहे और ग़ज़ल की गंगा में रात भर डुबकी लगाते रहे , मोहतरमा शबीना अदीब ,नदीम शाद,ताहिर फ़राज़ ,जौहर कानपुरी ,कलीम कैसर ,सुनील तंग ,रुखसार ब्लिरामपुरी,बिभा शुक्ल,अंशु प्रिया,रानी प्रेमा , सुंदर मालेगावी ,एम् एम् वफ़ा,ज़फ़र इमाम ने अपनी अपनी ग़ज़लें सुनाये और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया ।
महारष्ट्र अमरावती से आये मेहमान शायर अबरार काशिफ की निजामत ,संचालन ने सभी का दिल जीत लिया ।
अतिथि के रूप में । डॉ. शमीम आलम विधायक । हरिशंकर यादव विधायक , रण कोशल सिंह ,और बहुत सारे राजद नेताओं की उपस्तिथि रही ।
आयोजक राजद के पूर्व प्रत्याशी मज़हर आलम रहे । सचिव नबी आलम, उप आयोजक शमीम कमर रेयाज़ी ,कोषा अध्यक्ष फख्र आलम, वासिल खान साहब मोतिहारी ,प्रो.नुरुलएन ,मोहम्मद तमन्ना,मोहमद नसीम एवं कमिटी सदस्य अफ़रोज़ आलम ,मेराज आलम ,लाल बाबू ,पिंकू,आदिल,सिबकु,मेराजुद्दीन ,अज़हर सेराज,लड्डन , कलीम बाबू ,इरफान ,अब्बास,अदि की कार्य सराहनीय रही ।