नवादा – आखिर कब निजात मिलेगी साइबर क्राइम से
#खाता धारकों में काफी आक्रोश

ताजा मामला नवादा जिले के रोह थाना के कोसी गांव के निवासी अफरोज आलम आज फिर साइबर क्राइम के चपेट में आ गए
अफरोज आलम बताते हैं कि मेरा केनरा बैंक में खाता हैं और उसका एटीएम मेरे पास सुरक्षित हैं अचानक मेरे मोबाइल में रात्रि में लगातार रुपए निकलने का मैसेज देख कर आनन फानन में सुबह बैंक पहुँच कर केनरा बैंक के प्रबंधक से मिला तब तक मेरे खाते में 459 रुपए छोड कर 1 लाख 39 हजार 449 रुपए साइबर क्राइम के अपराधिओं ने निकाल लिया
इनकी प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में पुलिस जुट गई ..
पटना जंक्शन , शेखपुरा व वारिसलीगंज के विभिन्न एटीएम से अपराधिओं ने की निकासी ..




Recent Comments