बेतिया – बगहा:– साधु संत के संग फरार 45 वर्षिय महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार:–
बगहा पुलिस जिला के बथवरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत जैनी टोला निवासी हरदेव शर्मा ने अपने 45 वर्षीय पत्नी कान्ति देवी को एक सन्यासी संग फरार हो जाने पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था ।जिसका कांड संख्या 230/17 अंकित है।तब से पुलिस उन दोनों की तलाश में रात दिन एक कर चुकी थी।गुप्तचरों के माध्यम से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने यस. आई.राकेश सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर रवाना किया । राकेश सिंह भी अपने सूझ बूझ का परिचय देते हुए रामनगर थाना क्षेत्र से महिला को धर दबोचा।लेकिन सन्यासी भागने में सफल रहा।पूछताछ में महिला ने बताई किपूर्व के पति हरदेव शर्मा से दो लड़का तथा दो लड़की को छोड़कर फरार हुई थी।थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद महिला को मेडिकल हेतु बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा जा रहा है।




Recent Comments