सड़क दुर्घटना में सैप जवान की मौत
इसुआपुर
इसुआपुर थाना में कार्यरत सैप के जवान संजय सुमन की मौत बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में हो गई । वे रात्रि गश्ती के पश्चात अन्य पुलिस कर्मियों के साथ थाना लौट रहे थे । इसी दौरान रात्रि के ढ़ाई से तीन बजे के बीच छपरा-सतरघाट मुख्य सड़क के लौंवा गांव के पास वे पेशाब करने के लिए गाड़ी से उतरे थे कि छपरा की ओर जा रही स्विफ्ट कार ने उन्हें ठोकर मार दिया । तेज रफ्तार कार का टक्कर इतना जबर्दस्त था कि जवान कार के उपर उछल पड़े । जिनके टकराने से कार का मेन शीशा चूर-चूर हो गया । वहीं कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि जवान को कुचलते-घसीटते एक किलोमीटर तक से गई । जिसका पीछा पुलिस जीप से उनके साथियों ने किया तथा मिडिल स्कूल अचितपुर के पास ड्राईवर समेत गाड़ी को पकड़ लिया । तब तक सैप जवान संजय अंतिम सांस से चुके थे । थानाध्यक्ष अरविन्द पासवान ने घटना की सूचना भागलपुर जिले के पीरपैती थाना क्षेत्र स्थित मृतक के परिजनों को दे दी है । संजय पिछले एक साल से इसुआपुर थाने में पदस्थापित थे ।