सारण :भारत का छात्र  फेडरेशन  बैठक सम्पन्न 
#प्रभाष रंजन 
      ————

छपरा- 
एसएफआई नगर कमिटी की बैठक साथी अर्जुन सिंह की अध्यक्षता मे वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, गुदरी के सभागार मे सम्पन्न हुई ।बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा पूरे सारण जिले के विद्यालय एवं विश्वविद्यालयों द्वारा इंटरमीडिएट के प्रयोगिक परीक्षा में हो रहे अवैध वसूली को जिला शिक्षा पदाधिकारी महोदय तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में शीघ्र रोक लगाएं तथा एक जांच कमेटी गठित कर निष्पक्ष जांच कराकर दोषी प्रधानाध्यापक एवं प्रचार्य के विरूद्ध आवश्यक विभागीय कार्रवाई करना सुनिश्चित करें । वही नगर सचिवजुनैद खान ने कहा अगर शिक्षा विभाग इन पर प्रचार्य के विरुद्ध सख्त कदम नहीं उठाएगा तो एसएफआई अगले दिन से विद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचार के विरुद्ध छात्रों को आंदोलित करने का काम करेगा। सभा को संबोधित करते हुए नगर उपाध्यक्ष गुड्डू रॉकी ने कहा पुरे सारण प्रमंडल में प्रयोगिक परीक्षा के नाम पर छात्रों का आर्थिक दोहन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। लेकिन जिला अधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं इनका मुक दर्शक बन्ना कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार में इनकी संलिप्तता प्रतीत होती नजर आ रही है। 
बैठक में मुख्य रूप से प्रमोद सिंह ,विश्वजीत यादव, शैलेश यादव, विजय कुमार ,अनिल कुमार, प्रिस कुमार शामिल थे।