नम आंखों से मां शारदे को विदा किया

महुआ(वैशाली)।महुआ में सोमवार को पूजा के दूसरे दिन विद्या की देवी मां शारदे का प्रतिमा विसर्जन का क्रम शुरू हुआ।इस दौरान छात्रों ने नम आंखों से मां शारदे को विदा किया।सोमवार की सुबह पूजा-अर्चना करने के बाद सरस्वती मां की प्रतिमा विसर्जन का दौर शुरु हुआ। हालांकि अधिकांश जगहों पर बुधवार प्रतिमा विसर्जन होगा।वहीं शाम होते ही शहर से लेकर गांवों में जयकारों के साथ छात्र-छात्राओं ने नाचते-गाते सरस्वती मां को विदा किया। ठेलों तथा ट्रैक्टरों पर प्रतिमाओं को भक्तों ने मेघपुर घाट स्थित वाया नदी में विसर्जन किया। विसर्जन के पूर्व भक्तों ने सरस्वती की प्रतिमा की आरती व पूजा अर्चना के बाद विसर्जन के लिए रवाना किया।मौके पर अभिषेक सिंगर, शशी शुक्ला, गोपाल शुक्ला, राजा कुमार,निशांत कुमार,परमहंस,सूरज, के साथ दर्जन छात्र नम आंखों से मां की विदाई दी।