
बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण कर शिक्षा के प्रति किया जागरूक
महुआ(वैशाली)।महुआ प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर चकमजाहिद पंचायत में आर एन तारा फाउंडेशन के बैनर तले दिलीप कुमार ने विधा की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना के मौके पर गरीब और असहाय परिवार के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण कर शिक्षा के प्रति जागरूक किया।फाउंडेशन के अध्यक्ष शम्भू कुमार के नेतृव में पंचायत के चकमजाहिद, शंकरपुर,चैनपुर तथा सदापुर महुआ गांव के करीब सौ बच्चों के बीच कलम,कॉपी एवं टॉफी वितरण करने के बाद श्री कुमार ने कहा कि आजादी के वर्षो बीतने के बाद भी पंचायत के अधिकांश लोग शिक्षा से दूर है।जिस कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है।युवा समाजसेवी ने सरस्वती पूजा के मौके पर विभिन्न पूजा पंडालों का भी भ्रमण किया और अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने के प्रति जागरूक किया।




Recent Comments