
सऊदी अरब में ईद की नमाज अदा कर भारत कोरोना मुक्त हो इसकी दुआ की
छपरा/माँझी सारण जिले के माँझी थाना क्षेत्र के गुर्दाहा खुर्द निवासी मोहम्मद साहिद अख्तर ने रविवार को सऊदी अरब में ईद की नमाज अदा की, इस वक्त पूरा देश कोरोना वायरस जैसी महामारी से लड़ रहा है साथ ही इस महामारी के लगातार बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए सरकार द्वारा पूरी तरह से विभिन्न देशों में लॉकडाउन है और सभी धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया है साथ ही सामाजिक दुरी बनाने का निर्देश दिया गया है, रविवार को मोहम्मद साहिद अख्तर ने सऊदी अरब में अपने घर पर ही ईद की नमाज अदा की और अपने देश भारत कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो इसके लिए खुदा से दोनों हाथों को उठाकर दुआएँ की साथ ही कोरोना वायरस जैसी महामारी में जो लोग अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन कर रहे हैं उन सभी कोरोना योद्धाओं के सेहत व उनकी सलामती के लिए भी दुआएँ की।
मोहम्मद शाहिद अख्तर ने टेलिफोनिक वार्ता में बताया कि जिस तरह कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार देश में बढ़ रहा है बहुत ही चिंतनीय विषय है और हम सभी देश वासियों से अपील करते हैं कि आप सभी केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा जारी सभी नियमों का पालन करते हुए अपने घरों में रहें और आप सुरक्षित रहें और अपने परिवार अपने गाँव, अपने समाज को सुरक्षित रखें।
मोहम्मद शाहिद अख्तर ने सऊदी अरब से माँझी विधानसभा क्षेत्र सहित अपने सभी भारत वासियों को ईद की दिली मुबारकबाद भेजी है।




Recent Comments