नगरा में भाजपा कार्यकर्तओं ने केन्द्र सरकार की चार साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचना किया शुरू

नगरा(सारण):नगरा मंडल अध्यक्ष शैलेश कुमार की अगुवाई में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने धुपनगर धोबवल के कई वार्डो में जाकर केंद्र सरकार के चार वर्षो के उपलब्धियों को बताया गया। इस बीच कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा चलायी गई उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना, डिजीटल इंडिया समेत तमाम चलायी गई लाभकारी योजनाओं के बारे में लोगों के बीच जाकर बताई गई। भाजपा मंडल ने बताया कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को धुपनगर धोबवल क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बबलू मिश्रा, बिभूति प्रसाद, मनोज पांडेय, रंजीत यादव, मुनमुन मिश्रा, अरूणोदय पांडेय, संतोष कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे