मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना- इच्छुक महिलाओं को मिलेगा 10,000 का लाभ

दैनिक खोज खबर/इसुआपुर(सारण)।मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रत्येक परिवार से एक इच्छुक महिला को प्रथम किस्त के रूप में 10,000 रुपये का लाभ दिया जाएग.इस योजना की शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री द्वारा की गई है।आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से 9 सितंबर तक चलेगी.इसमें ग्रामीण क्षेत्र की वे सभी महिलाएं, जो जीविका संगठन से जुड़ी हुई हैं, आवेदन कर सकती हैं.जो महिलाएं अभी जीविका समूह से जुड़ी नहीं हैं, उन्हें स्वघोषणा पत्र भरकर अपने नजदीकी जीविका ग्राम संगठन में जमा करना होगा. इसके लिए ग्राम सभा का आयोजन 10 सितंबर से शुरू किया जाएगा.जीविका ग्राम संगठन के अध्यक्ष और सचिव आवेदन की समीक्षा कर यह तय करेंगे कि आप योजना के लिए उपयुक्त हैं या नहीं.ग्राम सभा के दिन महिलाओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी.पात्र महिलाओं को उसके बाद स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाएगा, ताकि उन्हें योजना में सम्मिलित किया जा सके.