सारण :दरियापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्यारह पंचायतों में हर्षोल्लास के साथ मनाया भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 93 वीं जयंती
दरियापुर /सारण

भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 93 वीं जयंती पर दरियापुर के टरवा मंगरपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। उक्त मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की फोटो पर तिलक व चंदन लगाकर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन उत्सव के रूप में मनायी गयी। उक्त कार्यक्रम पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व सरपंच प्रतिनिधि गणेश शर्मा के नेतृत्व में की गई। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा कार्यसमिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह, रामप्रवेश सिंह, लगन साह, सुरेन्द्र साह, लगन महतो, बच्चा सिंह, पंकज सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वहीं प्रखंड के ग्यारह पंचायतों के विभिन्न बूथों पर भी भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मदिन धूमधाम से मनाई। तथा एक दुसरे को मिठाईयां बांटी गई।




Recent Comments