असमाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने से ग्रामीण आक्रोशित
बनियापुर (सारण) : थाना क्षेत्र के कराह पंचायत के इब्राहीमपुर गांव के वार्ड न० 11 स्थित छरदहा देवी मंदिर में असमाजिक तत्वो द्वारा माता के जेवर चुरा प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर मंदिर परिसर मे आग लगा दिये जाने से आस पड़ोस के ग्रामीण आक्रोशित बताये जाते है.घटना की सूचना पर सदर एसडीओ चेतनरायण राय,एसडीपीओ अजय कुमार,बनियापुर थानाघ्यक्ष मिथिलेश कुमार,सहाजितपुर थानाध्यक्ष रामविनय पासवान,जलालपुर थानाघ्यक्ष संतोष कुमार रजक,गैरा ओपी थानाघ्यक्ष भारी संख्या मे पुलिस बल के साथ पंहुच तनावपूर्ण स्थिति को समान्य बनाने एंव घटना को अंजाम देने वाले असमाजिक तत्वो को चिन्हित करने के प्रयास मे जुटे है.अनुसंधान मे जुटी पुलिस ने एक स्थानीय व्यक्ति को हिरासत मे ले पुछताछ कर रही है.घटना गुरूवार की देर संध्या की है.ग्रामिणो की लिखित सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात असमाजिक तत्वो के विरूद्ध स्थानीय थाने मे प्राथमिकी र्दज की गई.थानाघ्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया की अनुसंधान मे जुटी पुलिस घटना को अंजाम देने वाले असमाजिक तत्वो को चिन्हित करने एंव उनके गिरफ्तारी के प्रयास मे जुटी है.