नए वर्ष में छपरा जंक्शन पर लहराएगा तिरंगा, तैयारी में जुटे अधिकारी
दैनिक खोज खबर, छपरा
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत आनेवाले छपरा जंक्शन पर नए वर्ष से तिरंगा लहराएगा। इससे संबंधित आदेश पूर्वोत्तर रेलवे के रेल महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने दिया है।
वर्ष 2019 से वाराणसी मंडल के ए वन श्रेणी में आनेवाले छपरा जंक्शन पर 100 मीटर की ऊंचाई पर राष्ट्र ध्वज लहराएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारिया पुरी करने का निर्देश आईओडब्ल्यू को दिया गया है।

छपरा जंक्शन पर झंडोत्तोलन की जिम्मेवारी रेलवे पुलिस बल की होगी।
आपको बता दे कि भारतीय रेलवे बोर्ड ने विभिन्न रेल मंडलों के सभी ए वन श्रेणी के स्टेशनों पर 100 मीटर की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का निर्णय लिया है।

इसी आदेश के आलोक में छपरा जंक्शन पर तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं।




Recent Comments