एक बुजुर्ग उपभोक्ता के खाते से उड़ाये गये एक लाख चालीस हजार रुपये
अमनौर /सारण
स्थानीय थाना क्षेत्र के ढोरलाही कैथल गांव निवासी एक बुजुर्ग के खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने एक लाख चालीस हजार रुपये उड़ाये. मामला तब सामने आया जब स्थानीय एसबीआई शाखा के खाताधारी व थाना क्षेत्र के ढोरलाही नारापर गांव निवासी जय प्रकाश नारायण साह ने अपनी मोबाइल पर मैसेज चेक कर कर रहे थे. जहां उनके खाते से 26 दिसंबर 2018 को बारी बारी कर एक लाख चालीस हजार रुपये निकासी युपी के बारानसी के एक एटीएम से होने की मैसेज देखा जिससे उनके होश उड़ गए. उनको यह समझ में नहीं आ रहा था कि एटीएम कार्ड उनके पास होने के बावजूद उनका सारा पैसा कैसे निकल गया. आनन फानन में बैंक के कस्टमर केयर से बात कर अपने एटीएम कार्ड को लाॅक कराया. वहीं इसको लेकर अज्ञात के खिलाफ एक लिखित शिकायत अमनौर थाने में दिया है. हालांकि उस दिन बैंक हड़ताल को लेकर बंद होने के कारण गुरुवार को स्थानीय एसबीआई के शाखा में जाकर इस संबंधित शिकायत से शाखा प्रबंधक को अवगत कराया. उनका कहना था कि थोड़ा – थोड़ा करके राशि बैंक में जमा किया था जो साइबर अपराधियो ने मुझे कही का नहीं छोड़ा. मालूम हो कि इस तरह के अबतक कई लोग इसके शिकार बनते जा रहे हैं. लोग बैक में पैसा रखना भी असुरक्षित महसूस कर रहे है.